बसना : नया घर देखने के बहाने की रेकी, रात में की चोरी - CG Sandesh

बसना : नया घर देखने के बहाने की रेकी, रात में की चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर से घर से सामानों की चोरी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने शाम को नया घर देखने के बहाने घर और बाड़ी की रेकी की फिर रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया.

ग्राम भंवरपुर निवासी विजय कुमार पंसारी पिता नारायण प्रसाद के घर 8 अगस्त को रात करीब 1:50 से 2 बजे के बीच उसके घर में कुछ - कुछ आहट होने की आवाज आई, जिससे विजय खिड़की से देखने का प्रयास किया. इतने में विजय ने कमरे से 2-3 आदमी को भागते देखा. लाईट के प्रकाश में विजय ने उसके चिरपरित आदमी गोपाल एवं उनके अन्य साथी को भागते हुये प्रत्यक्ष देखा फिर कुछ आदमी को बुला कर घर अंदर गया तो सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था.

उसी दरमियान विजय ने कुछ जगह को देखा तो 7 ग्राम सोने की अंगुठी, 1 तोला चांदी का 50 सिक्का व 10 तोला चांदी का एक सिक्का, 15 तोला व 7 तोला का 2 करधन, 10 हजार रूपये नगद, साथ ही विजय के भतीजा अजय पंसारी का मोबाईल (1 प्लस 8 प्रो) को आरोपी चोरी करके ले गये है. विजय ने शिकायत में बताया है कि चोरी होने के पहले शाम को गोपाल चौहान, किरण चौहान व अन्य एक साथी विजय के घर आये और नया घर देखने की इच्छा जाहिर करते हुये पूरे घर व बाडी का रेकी किया. जिसके बाद उसी रात आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोपाल चौहान, किरण चौहान अन्य एक और साथी मोनू के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380, 34 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें