बसना : खेत की मेड से आना-जाना करते हैं मोहल्लेवासी, बारिश मे... - CG Sandesh

बसना : खेत की मेड से आना-जाना करते हैं मोहल्लेवासी, बारिश में आवागमन हो जाता है दूभर

गिरते पड़ते रहते हैं बाइक सवार

आपातकाल में मरीजों को खाट पर उठाकर ले जाते हैं मुख्य मार्ग तक

बच्चे इसी कीचड़ भरी रास्ते से होकर जाते हैं स्कूल

बसना विकासखंड के ग्राम छान्दनपुर के रुगढ़ीडिपा में निवासरत लोगों को बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. रुगढ़ीडिपा में 8-10 परिवार रहते हैं. मोहल्लेवासी खेत के मेड से आना-जाना करते हैं. बारिश के दिनों में उनका आवागमन दूभर हो जाता है. आये दिन बाइक सवार इस रास्ते में गिरते-पड़ते रहते हैं. बच्चे इसी कीचड़ भरी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं.

मोहल्लेवासियों ने बताया की विगत बीस से अधिक वर्षों से वे इस मोहल्ले में निवास करते आ रहे है परन्तु उक्त मोहल्लावासियों के आने-जाने हेतु कोई रास्ता नहीं है, जिससे उन्हें खेत के मेड़ से होकर आना-जाना पड़ता है.

बारिश के दिनों में किसी की तबियत अचानक खराब होने पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मरीज को खाट से उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें