बसना : पुलिस ने बाड़ी में दबिस देकर 15 लीटर अवैध शराब के साथ ... - CG Sandesh

बसना : पुलिस ने बाड़ी में दबिस देकर 15 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में पुलिस ने 12 अगस्त को बड़ी में रखे अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जगदीशपुर में नरोत्तम रौतिया नामक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए बनाकर रखा है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम रसोड़ा पहुंचकर घेराबंदी कर नरोत्तम रौतिया पिता बनमाली रौतिया उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 10 जगदीशपुर को पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 10 लीटर एवं एक सफेद रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर कुल जुमला 15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी नरोत्तम रौतिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें