MP : फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून...इन संभागों के लिए जारी किया... - CG Sandesh

MP : फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून...इन संभागों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लग गया है। लेकिन नया सिस्टम बनने के बाद एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। एमपी मौसम विभाग की माने तो 18 अगस्त के बाद जमकर बदरा बरसेंगे। बता दें 16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे रीवा, शहडोल, मंडला समेत पूर्वी हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम

वही गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के मौसम में बदलाव दिखाई देगा, वही लोकल सिस्टम की वजह से भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है। 15 अगस्त से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इतना ही नहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदबांदी हो सकती है, वही जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें