कांग्रेस नेताओं पर FIR होने पर कमलनाथ ने किया ट्विट , लिखा -... - CG Sandesh

कांग्रेस नेताओं पर FIR होने पर कमलनाथ ने किया ट्विट , लिखा - शिवराज सरकार के इशारे पर FIR हो रही हैं

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव होना है। चुनाव से पहले ही कांग्रेस के लेटर पर राज्य की सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा किया गया, 50 फीसदी कमीशन लेटर वाले ट्वीट कर मध्य प्रदेश की सियासत में बवाल खड़ा कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट को लेकर भाजपा कांग्रेस पर जमकर बरसी है। इसके साथ ही बीजेपी ने इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा, पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR करवाई हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ तनकर खड़े होना चाहिए हैं

वहीं अब कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर होने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्विट कर राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्विट कर शिवराज सरकार के इशारे पर एफआईआर होने की कही बात। पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि, हर कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ तनकर खड़े होना चाहिए हैं।


शिवराज सरकार के इशारे पर FIR हो रही हैं

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्विट कर लिखा कि, सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50% कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। सत्यमेव जयते।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें