INDVSWI : वेस्टइंडीज ने सात साल बाद भारत को हराई T-20 सीरीज,... - CG Sandesh

INDVSWI : वेस्टइंडीज ने सात साल बाद भारत को हराई T-20 सीरीज, 3-2 से सीरीज को किया अपने नाम

 INDVSWI : वेस्टइंडीज और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया। यह मुकाबला वैसे तो दोनों टीमों के बीच निर्णायक था, लेकिन इस मैच में जीत मिली वेस्टइंडीज को। टीम ने इंडिया को इस मैच में 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 166 रन का टारगेट रखा था।


लेकिन बाद में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बड़ी आसानी के साथ महज 18 ओवर में ही इस मैच को जीत गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 3-2 से सीरीज भी अपने नाम कर ली।

आपको बता दें की वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रोवमैन पॉवेल की कप्तानी में 6 साल बाद भारत को टी20 सीरीज हराई है। इससे पहले 2017 में वेस्टइंडीज ने भारत को टी20 सीरीज  हराई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें