बसना : अवैध नशीली टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध नशीली टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना एवं साइबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. 14 अगस्त को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपीगण पदमपुर उड़ीसा से नशीले टेबलेट को बिक्री करने रायपुर तरफ जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया, पुलिस द्वारा सिटी ग्राउंड बसना मुख्य रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 05HY6890 पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. 

स्कूटी सवार भिनेश्वर साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बाजार पर पंडरी थाना पंडरी एवं एक अपचारी बालक नशीली टेबलेट की तस्करी कर रहे थे. उनके कब्जे से नाइट्रोजेम टैबलेट के कुल 800 गोली कुल जुमला कीमती ₹5200 जप्त किया गया. समस्त वैधानिक कार्यवाही करते आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक -437/23 धारा 21 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया *यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं SDOP सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक शिवानंद तिवारी, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान माधो यादव .महेंद्र पटेल आर. नरेश बरिहा, छत्रपाल चितरंजन प्रधान के द्वारा की गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें