MP :  IMD ने जारी किया मौसम अपडेट...अगले 5 दिन तक मध्यप्रदेश... - CG Sandesh

MP : IMD ने जारी किया मौसम अपडेट...अगले 5 दिन तक मध्यप्रदेश में बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में अभी चार दिन और तेज बारिश के आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में बूंदाबांदी होती रहेगी। इधर बारिश की लंबी खेंच की वजह से फसलों पर भी विपरीत असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा साइकोनिक सकुर्लेशन एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश हो रही है। प्रदेश में अभी बारिश के मामले में नरसिंहपुर जिला सबसे आगे है।

कबसे हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन और तेज बारिश नहीं होगी। इस दौरान कुछ जिलों में बूंदाबांदी होगी। हालांकि पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है।


गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा साइकोनिक सकुर्लेशन एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग में असर हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी हो रही है। जबकि भोपाल, इंदौर, सागर, धार, मंडला, रतलाम और नर्मदापुरम जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

बारिश में नरसिंहपुर जिला सबसे आगे

ज्यादा बारिश के मामले में मध्य प्रदेश में अभी नरसिंहपुर जिला ही टॉप पर चल रहा है। नरसिंहपुर जिले में एक जून से अब तक 35 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि दूसरे नंबर पर सिवनी-मंडला है। वहां पर 32 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बाद इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन जिले हैं। जहां 28 इंच बारिश हुई है। इधर बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा जिले में बारिश का आंकड़ा 24 तक पहुंचा है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें