CM शिवराज ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभका... - CG Sandesh

CM शिवराज ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

देशभर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देश और प्रदेशवासियों को आजादी के 77 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

साथ ही सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी के लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।


विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के कई क्षेत्रों में कदम बढ़ाए हैं। हम अनेक योजनाएं लागू कर महिलाओं और बेटियों के सम्मान और स्वास्थ्य की रक्षा कर पाने में सफल हुए हैं। विकास के अन्य क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश काफी आगे है। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में स्वतंत्रता की वर्षगाँठ पर हो रहे कार्यक्रमों की सफलता की कामना भी की।

तिरंगा हमारा गौरव है,अभिमान है

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, "तिरंगा हमारा गौरव है, अभिमान है। आप सब भी इस गौरवपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें, अपने घर में तिरंगा फहरायें. हर घर तिरंगा जरूर फहराना है।" उन्होंने कहा आप सभी कल लाल परेड मैदान आइये और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाइये. मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।"




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें