MP : स्वतंत्रता दिवस की देशभर मे धूम...लाल परेड मैदान में हो... - CG Sandesh

MP : स्वतंत्रता दिवस की देशभर मे धूम...लाल परेड मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह

मध्‍य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज भोपाल के लाल परेड मैदान में होने जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। परेड में 18 टुकड़ियां शामिल होंगी। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हो रही है। ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे मुख्यमंत्री शिवराज।

मुख्यमंत्री शिवराज कर सकते हैं बड़ा ऐलान

कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज कर सकते हैं बड़ा ऐलान। राज्यपाल मंगुभाई पटेल पचमढ़, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम नवगठित मऊगंज जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।

बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक एएसपी आदित्य मिश्रा, उप निरीक्षक रामपदम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक एडीजी आशुतोष राय, एडीजी/ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं इंदौर के निरीक्षक अशोक कुमार रघुवंशी को दिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें