बसना : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर बसना में स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ एवं 77 वी जयंती हर्षोल्लास से संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि श्री पवन अग्रवाल जी के कर कमलों से राष्ट्र ध्वज का उत्तोलन किया गया । स्काउट गाइड का झंडोत्तोलन श्री संतराम भारद्वाज के कर कमलों से संपन्न हुआ एवं रेडक्रास का झंडोत्तोलन श्री सुभाष शर्मा के करकमलों से हुआ । 
इसके पश्चात मां सरस्वती, प्रणवाक्षर ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । किशोर भारती के अध्यक्ष भैया मोहन बिहारी विशाल, अनुशासन प्रमुख भैया नितिन साहू एवं विज्ञान प्रमुख भैया ऋषिकेश प्रधान ने सम्मानीय अतिथियों एवं अभिभावकों का तिलक चंदन से सम्मानित किया । भैया बहनों द्वारा जोशिला भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया गया । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । भैया बहनों के उत्साहवर्धन के लिए 6800 रूपये नगद राशि से पुरस्कृत किया गया ।
पवन अग्रवाल ने अपने विचार अभिव्यक्ति में कहा कि पूरे विश्व में शिशु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है जहां शिक्षा के साथ-साथ भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है । इस विद्यालय में अध्ययन कर चुके बच्चे आज भारत देश के साथ-साथ अन्य देशों में जाकर अपना परचम लहराने के साथ- साथ अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं । अंत में उन्होंने विद्यालय में हॉल निर्माण हेतु ₹200000 (दो लाख रूपये) देने की घोषणा की । व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल जी ने संबोधन में कहा कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता हमें पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अपना काम करना चाहिए । अध्यक्ष श्री धनेश्वर साहू, उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव, सदस्य श्री निर्मल अग्रवाल, श्री जितेन्द्र अग्रवाल, श्री कैलाश साहू, श्रीमती ललिता रात्रे, प्राचार्य श्री नंदू राम निर्मलकर, प्रधानाचार्य श्री भरोस राम साव एवं अभिभावक बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य दीदीयों भैया बहनों एवं भृत्यों का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन आचार्या कु. भानुमति साव एवं किशोर भारती अध्यक्ष भैया मोहन बिहारी विशाल ने किया ।