बसना : शासकीय प्राथमिक शाला पर्रापाट में आजादी की 76 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पर्रापाट में आजादी की 76 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. झंडोत्तोलन के बाद स्कूली बच्चों ने गाँव में रैली निकाली. बच्चे भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे लगाते आगे बढ़ते रहे. हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति नारों से लोगों को देशभक्ति के रंग में डूबों दिया.
बच्चों द्वारा देशभक्ति से सराबोर गीत, कविता व भाषण प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर शिक्षकों तथा राजिव युवा मितान क्लब के युवाओं ने बच्चों को कॉपियां और पेन वितरित की.
इस मौके पर कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें