MP : 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में बढ़न... - CG Sandesh

MP : 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी मानसून की सक्रियता...

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, इसके असर से बड़े हिस्से में एक बार वर्षा का दौर शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव सोमवार से दिखने लगा।
 
आने वाले एक-दो दिनों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। 15 अगस्त् को इंदौर, उज्जैमन, देवास, मंदसौर, धार शहरों में गर्मी और उमस देखी गई, वहीं भोपाल, सागर, विदिशा व रायसेन में मौसम में थोड़ी ठंडक थी। मौसम के जानकार यह अनुमान जता रहे हैं कि अगस्तम के बचे हुए दिनों में एक बार फिर से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट,सागर, विदिशा, रायसेन,सीहोर,भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।


इसके बाद वर्षा का एक और दौर

आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। सोमवार से ही परिवर्तन आना शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसम प्रणाली बनने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर से तेज वर्षा का दौर शुरू होगा। इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग में अधिक देखने को मिल सकता है। नई प्रणाली 16 अगस्त तक ताकतवर हो जाएगी जिससे प्रदेश में कई जगह वर्षा मिलने लगेगी। इसके सिस्टम के चक्रवात में बदलने की भी संभावना है, जिससे कई जगहों पर भारी वर्षा की स्थिति भी बन सकती है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें