CM गहलोत ने की कई घोषणाएं :  विजन 2023 के लिए मांगे सुझाव...... - CG Sandesh

CM गहलोत ने की कई घोषणाएं : विजन 2023 के लिए मांगे सुझाव....

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों के लिए चुनावों से पहले और कई घोषणाए की है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि 50 जिले के साथ प्रदेश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज राजस्थान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।


इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कई अहम घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि जयपुर के रामगढ़ बांध को फिर से भरा जाएगा। उन्होंने कहा की रामगढ़ बांध को ईसरदा बांध से पानी लाकर भरा जाएगां। इसके साथ ही उन्होंने कहा की एनएफएसए परिवारों को फ्री फूड किट दिया जायेगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन योजना में एक करोड़ और महिलाओं को मोबाइल दिया जाएगा।

इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि 20 अगस्त को गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस में प्रमोशन की व्यवस्ता बदली जाएगी। अब पुलिस में समयबद्ध प्रमोशन होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने विजन 2030 के लिए भी सुझाव मांगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें