इस योजना का प्रदेश के लोगोें को मिलेगा लाभ...चुनावों से पहले... - CG Sandesh

इस योजना का प्रदेश के लोगोें को मिलेगा लाभ...चुनावों से पहले CM ने खेला एक और दाव

राजस्थान / के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनावों से पहले एक और सौगात प्रदेश के लोगों को दे दी है। इसका सीधा लाभ प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा जनता को होने वाला है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक और योजना को लॉन्च कर दिया है जिसका नाम फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना है।

इस योजना से खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की रसोई में सरकार हर माह चार किलो का अन्नपूर्णा राशन पैकेट पहुंचाने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को  मुफ्त राशन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राशन की दुकान से हर माह गेहूं के साथ तेल- मसाले, चीनी, दाल आदि का फूड पैकेट मिलेगा।


बता दें की सीएम ने इस बार चुनावों में अपनी सरकार को रिपीट करवाने के लिए लोगों के लिए दिल खोल के सस्ती बिजली, पानी और रसोई गैस की सुविधा के बाद अब राजस्थान के जरूरतमंदों को मुफ्त का राशन बांटेगी। इसके पांच दिन पूर्व ही सरकार ने प्रदेश के लोगों को फ्री में स्मार्ट फोन बांटने की योजना का शुभारंभ किया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें