पूर्व PM इमरान खान को कोर्ट से झटका...9 याचिकाओं को किया गय... - CG Sandesh

पूर्व PM इमरान खान को कोर्ट से झटका...9 याचिकाओं को किया गया खारिज

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोषखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की जेल काट रहे है। वहीं इस्लामाबाद में पाकिस्तान की स्थानीय अदालतों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ याचिकाओं को खारिज कर दिया है। जिसके बाद इमरान खान को एक बड़ा झटका लगा है। इनमें हिंसक विरोध प्रदर्शन पर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में जमानत की मांग की गई थी।


इस्लामाबाद की आतंकवाद विरोधी अदालत ने तीन जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। इसी के साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सोहेल ने खान के लिए गिरफ्तारी पूर्व जमानत की मांग करने वाली छह याचिकाएं खारिज कर दी। जज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में इमरान खान की जमानत को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है।

 पीटीआई के अध्यक्ष के खिलाफ खन्ना और बरकाहू पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की गई थी।  इसके अलावा संघीय राजधानी के कराची कंपनी, रमना, कोहसर, तरनूल और सचिवालय पुलिस स्टेशनों में पीटीआई प्रमुख के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए थे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें