बसना : शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को पकड़ा. पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम तिलकपुर का टीकाराम कोसरिया अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना पर पुलिस तिलकपुर पहुंची. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते टीकाराम कोसरिया पिता अमृत लाल कोसरिया उम्र 35 वर्ष निवासी तिलकपुर को पुलिस ने पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, जिसे जप्त किया गया. आरोपी टीकाराम कोसरिया का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.