आयरलैंड के खिलाफ INDIA के इन दो दिग्गजों ने किया T-20 में डे... - CG Sandesh

आयरलैंड के खिलाफ INDIA के इन दो दिग्गजों ने किया T-20 में डेब्यू

 भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है और इस मैच में भारत को जीत मिली है। हालांकि जीत 2 रनों से ही मिली और इसका कारण बारिश रही। बारिश के कारण मैच बाधित हो गया और बाद में डीएलएस नियम के तहत भारत को जीता हुआ घोषित किया गया।


इस मैच में दो खिलाड़ियों ने टी20 में डेब्यू भी किया। भारत के लिए रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला टी20 मुकाबाला आयरलैंड के खिलाफ खेला। आईपीएल 2023 सीजन में रिंकू सिंह ने खासा प्रभावित किया था। लेकिन बारिश के कारण उनका डेब्यू मैच में बैटिंग के लिए नंबर नहीं लग सका।

वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए 14 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में पहली बार उनको मौका मिला। वैसे आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गेंदबाजी से अपना जलवा बिखेर चुके हैै। वहीं उन्होंने अपने डेब्यू मैच में दो विकेट आउट किए।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें