BREAKING : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत... - CG Sandesh

BREAKING : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत...

लद्दाख | क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया। घटना में कई अन्य घायल हैं.।मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना का वाहन लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। क्यारी से छह किलोमीटर पहले हादसा हुआ है। ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शाम 5.45 बजे हुआ। इस हादसे में 9 जवानो की मौत हो गई।सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख में हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस खबर पर अपडेट जारी है ।

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें