MP : CM शिवराज कल नवनियुक्त शिक्षकों को करेंगे नियुक्ति पत्र... - CG Sandesh

MP : CM शिवराज कल नवनियुक्त शिक्षकों को करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

मध्य प्रदेश में शिक्षक की नौकरी करने वाले के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपेंगे। सीएम शिवराज भारत के भविष्य और निर्माण के लिए निर्मित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में, प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर अध्यापन में उत्कृष्टता एवं शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

वर्चुअल प्रसारण भी किया जायेगा

नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भोपाल के भेल (बरखेड़ा) स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे होगा। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र दिये जायेंगे। कार्यक्रम में मंत्री जनजातीय कार्य विभाग सुश्री मीना सिंह एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया जायेगा।


नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके

विगत तीन वर्षों में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 49 हजार 48 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं। सत्र 2021-22 में स्कूल शिक्षा में 14 हजार 644 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 6 हजार 335 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 20 हजार 979 शिक्षको की नियुक्ति की गई है। सत्र 2022-23 में स्कूल शिक्षा में 11 हजार 903 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 10 हजार 586 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 22 हजार 489 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार 498 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 82 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 5 हजार 580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। वर्तमान सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार 206 पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्रचलित है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें