बसना : एनएच-53 रोड़ पर हादसे में सुपर एक्सल सवार की दर्दनाक मौत
बसना थाना क्षेत्र के तिवारी ढाबा और
बिहारी ढाबा के मध्य एनएच-53 रोड़ पर बीती रात करीब 8 से 10 बजे के बीच सड़क हादसे
में ग्राम खरोरा निवासी सुपर एक्सल सवार की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र रामेश्वर गिरी
ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक,19 अगस्त को रात करीब 8 से 10 बजे के बीच राजकुमार गिरी अपने सुपर एक्सल मोटर सायकल सोल्ड में खरोरा से बसना की ओर एनएच-53 रोड होते जा रहा था. बिहारी ढाबा और तिवारी ढाब के मध्य पहुंचा था.
इसी दौरान सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सुपर एक्सल सवार राजकुमार गिरी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे राजकुमार नीचे गिर गया. हादसे में उसे गंभीर चोट लगी. राजकुमार गिरी को उपचार हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A IPC के तहत अपराध कायम किया है.