बसना : अवैध शराब मामले में एक महिला सहित चार गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब मामले में एक महिला सहित चार गिरफ्तार

बसना पुलिस ने चार अलग-अलग गाँवों में अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. पहला मामला ग्राम सिंघंनपुर का है, जहाँ पुलिस ने ग्राम सिंघनपुर निवासी संतोषी गुप्ता पति शशिकुमार गुप्ता उम्र 37 साल लोगों को अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

दूसरा मामला ग्राम कायतपाली का है. कायतपाली में रूपेश चौहान पिता भोगीलाल उम्र 25 साल रोड़ किनारे शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने ग्राम आमापाली में अपने घर के सामने लोगों को शराब पिलाते टीकेश्वर साव पिता जितेन्द्र साव उम्र 24 साल को पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह तिलकपुर निवासी घासीराम रात्रे पिता निमंकर उम्र 34 साल को पुलिस ने शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. पुलिस ने चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें