चाँद पर आज उतरेगा चन्द्रयान-3, यहाँ से देख सकेंगे सीधा प्रसा... - CG Sandesh

चाँद पर आज उतरेगा चन्द्रयान-3, यहाँ से देख सकेंगे सीधा प्रसारण

स्कूलों में विद्यार्थी को सीधा प्रसारण देखने की रहेगी व्यवस्था

भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.in इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जहां पर यह संभव न हो वहां अगले दिवस 24 अगस्त को प्रातः कालीन सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें