बसना : धान खरीदी केन्द्र के पास अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भस्करापाली के धान खरीदी केन्द्र के पास अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा.
21 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम भस्करापाली के धान खरीदी केन्द्र के पास ग्राम लावामौहा निवासी सोनसाय निषाद पिता मिलाप निषाद उम्र 50 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी सोनसाय के कब्जे से एक सफेद रंग की पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में पांच लीटर भरी हुई हाथ भठ्ठी महुआ शराब, एक 02 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक कोल्ड्रींक बाटल में 02 लीटर भरी हुई हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें