बड़ा सड़क हादसा :  खाई में गिरा डंपर..तीन की मौत...एक घायल - CG Sandesh

बड़ा सड़क हादसा : खाई में गिरा डंपर..तीन की मौत...एक घायल

जम्मू-कश्मीर / के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक डंपर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। जानकारी के अनुसार, उधमपुर के डुडु इलाके में एक डंपर सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है. एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू कराया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें