MP : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी...निवाड़ी ... - CG Sandesh

MP : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी...निवाड़ी से मीरा दीपक यादव को टिकट

MP : बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इन सीटों पर सपा ने घोषित किए उम्‍मीदवार

समाजवादी पार्टी ने चार प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने निवाड़ी, छतरपुर, दतिया और भिंड जिले की सीटों से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। निवाड़ी विधानसभा सीट से जहां पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, छतरपुर की राजनगर सीट से बृज गोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल को टिकट दिया है। दतिया की भाण्डेर से रिटायर्ड जिला जज आईडी राहुल अहिरवार और भिंड की मेहगांव विधानसभा सीट से डॉक्टर बृज किशोर सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।



चुनाव से 3 महीने पहले प्रत्‍याशी घोषित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने बुधवार रात को एक पत्र लिखकर इन नाम की सूची जारी की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करके कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया। अब समाजवादी पार्टी ऐसी तीसरी पार्टी बन गई है, जिसने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों का ऐलान किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें