ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी...आज ही इसरो के वैज्ञानिकों से मिलें... - CG Sandesh

ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी...आज ही इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे मोदी

 (ग्रीस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह ग्रीस की राजधानी एजेंस पहुंचे। पीएम मोदी यहां ग्रीस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। साथ ही भारतीय मूल के लोगों से भी रूबरू होंगे।

 पीएम मोदी की एक दिवसीय ग्रीस यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, पीएम एथेंस में सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे।


मोदी ग्रीक पीएम के साथ बातचीत करेंगे और बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे। भारत के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

आज ही इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी एक दिन ग्रीस यात्रा खत्म कर सीधे बेंगलुरू पहुंचेंगे। यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलेंगे। इसरो ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 (Chandrayyan-3) की सफल लैंडिंग की है। इस तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें