बसना : तीन जुआरी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस की आहट पाकर भागे अन्य जुआरी
बसना थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम बम्हनी में पुलिस ने 24 अगस्त को तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि नयाडीह ग्राम बम्हनी रंगमंच के गली में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर खडखडिया नामक जुआ खेल रहे है.
सूचना पर पुलिस मुखबिर से प्राप्त सूचना के स्थान नयाडीह ग्राम बम्हनी रंगमंच के गली में पहुंची, जहाँ कुछ लोग रूपये पैसों का दांव लगाकर खडखडिया नामक जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकडा. मौके पर से जुआ खेलने वाले एवं जुआ खिलाने वाले कुछ अन्य लोग पुलिस की आहट पाकर मौके से फरार हो गये.
पुलिस ने तीन आरोपी टप्पूलाल पटेल पिता अवधराम पटेल उम्र 43 साल निवासी तरेकेला, लक्ष्मण पटेल पिता सुन्दर लाल पटेल उम्र 40 साल निवासी पडकीपाली तथा पुरूषोत्तम पटेल पिता खगपति पटेल उम्र 35 साल निवासी तरेकेला को खडखडिया नामक जुआ खेलते पकड़ा. आरोपी टप्पूलाल पटेल के पास से 910 रूपये एवं फड से 1600 रूपये कुल 2510 रूपये, लक्ष्मण पटेल के पास से 910 रूपये, फड से 1200 रूपये कुल 2110 रूपये एवं पुरूषोत्तम पटेल के पास से 890 रूपये, फड से 1100 रूपये कुल 1990 रूपये जुमला रकम 6610 रूपये एवं तीनों आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से एक नीले रंग का कपडा बंधा टोकरी, 06 नग खडखडिया गोटी, खडखडिया पट्टी जप्त किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर उन्हें रिहा किया गया.