बसना : 9 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सोहन सोनी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अभिषेक केशरी के पर्यवेक्षण में भंवरपुर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.
27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम उड़ेला आरोपी के बाड़ी उड़ेला में पुलिस ने हमराह स्टाफ एवं गवाहों को लेकर रेड किया. आरोपी सोहन सोनी पिता मदन सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी उड़ेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 09 लीटर दो सफेद प्लास्टिक जरीकन में भरा देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कुल जुमला 09 लीटर कीमती 1800/- रूपये मिला जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी के विरूद्ध चौकी भंवरपुर में अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया जो समक्ष गवाहन वजह सबुत में जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया. सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि श्यामाचरण ध्रुव , आरक्षक यूचंद बंशे, लखन ध्रुव का विशेष योगदान रहा।