बसना : एनएच 53 रोड़ पर अवैध शराब परिवहन करते दो 19 वर्षीय युव... - CG Sandesh

बसना : एनएच 53 रोड़ पर अवैध शराब परिवहन करते दो 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 30 अगस्त को एनएच 53 रोड पर अवैध शराब परिवहन करते दो युवकों को पकड़ा है. मुखबीर से पुलिस को सूचना मिला कि दो व्यक्ति बिना नंबर लाल रंग सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल से एनएच 53 रोड होते बसना की ओर अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन कर रहे है. सूचना के बाद पुलिस एनएच 53 रोड रायपुर रोड तिराहा बसना पहुंची और मुखबीर के बताये अनुसार बिना नंबर लाल रंग सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल का नाकाबंदी कर इंतजार कर रही थी. इसी दौरान कुछ समय बाद रायपुर रोड से बसना की ओर बिना नंबर लाल रंग सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल आया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

मोटर सायकल चालक ओम तिवारी पिता राधारमण तिवारी उम्र 19 साल निवासी सावित्रीपुर तथा पीछे बैठा तिलक निषाद पिता धीरसिंग निषाद उम्र 19 साल निवासी सावित्रीपुर की तलाशी लेने पर दोनो के संयुक्त कब्जे से बोरी एक नीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में 30 लीटर देशी महुआ शराब एवं दो नग दस-दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर कुल जुमला 50 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये बरामद किया गया. उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल कीमती 30,000 रूपये जुमला कीमती 40,000 रूपये को जप्त किया. आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें