मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, महिला को पति ने गांव में निर्वस्त्... - CG Sandesh

मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, महिला को पति ने गांव में निर्वस्त्र घुमाया, सीएम बोले – ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

राजस्थान। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

जानकारी के अनुसार धरियावद थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में गुरुवार को 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस ने मामले में महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है ओर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं।




सीएम ने कहा – ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में चलेगा मुकदमा

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। ’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें