प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो बॉयफ्रेंड ने चाक़ू मारकर की हत्या - CG Sandesh

प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो बॉयफ्रेंड ने चाक़ू मारकर की हत्या

गोवा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेम प्रसंग को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था. जिसके चलते प्रेमी ने उसकी हत्या की और उसके शव को महाराष्ट्र के अंबोली घाट में ले जाकर दफना दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है. मृतक युवती उत्तर गोवा के परवरी इलाके की रहने वाली थी.

दरअसल 30 अगस्त को कामाक्षी के भाई ने परवारी थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस दो दिनों से इस मामले की जांच कर रही थी. परिजनों प्रकाश चुंचवाड (22) पर शक जाहिर किया था. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात प्रकाश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. शुरुआत में तो वो कुछ नहीं बोला पर पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया.

प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वो कामाक्षी के फ्लैट पर गया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी फिर उसके शव को अंबोली घाट पर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया. इसके अलावा आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कामाक्षी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था. पर वो बार-बार इस रिश्ते को जोड़ने की बात कह रहा था.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बारामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें