बसना : धारदार हथियार हवा में लहराकर लोगों को डराते धमकाते युवक को पुलिस ने पकड़ा
बसना पुलिस ने बंसुला डिपा में एक धारदार हथियार लेकर हवा में लहराकर लोगों को डराते धमकाते युवक को गिरफ्तार किया है. 2 सितम्बर को दोपहर करीब 12:50 बजे आरोपी किशोर कुमार चौहान बंसुला डीपा स्थित पत्ता गोदाम परिसर के सामने आम गली में अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (चाकू) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डरा धमका रहा था. मुखबिर से घटना की सुचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा.
बंसुलाडीपा निवासी आरोपी किशोर कुमार चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 24 साल के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जिसमें प्लास्टिक का मुठ लगा है जिसकी कुल लंबाई करीबन 10.1 इंच तथा फल की लंबाई 6.1 इंच , चौडाई 2.5 इंच, मुठ की लंबाई 04 इंच कीमती 300 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया. मामला अजमानतीय होने से गिरप्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया. आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.