बसना : बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर से ट्रक की भिडंत, हेल्पर घायल - CG Sandesh

बसना : बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर से ट्रक की भिडंत, हेल्पर घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के पास बिना संकेतक खड़ी ट्रेलर से ट्रक की भिडंत हो गयी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रक चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बालाघाट (मध्यप्रदेश) के ग्राम कोसमी निवासी अहमद सैय्यद अली न्यू इंडियन रोड लाईंस रायपुर में ट्रक ड्रायवर का काम करता है. 31 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे अपने ट्रक क्रमांक CG04NP1829 में अपने हेल्फर विनोद बिसेन के साथ तमनार रायगढ से कोयला भरकर रायपुर जाने के लिये निकला था.

1 सितम्बर को सुबह करीबन 04:30 बजे एनएच 53 रोड रामदेव राजस्थानी रायका ढाबा के पास ग्राम साल्हेतराई के पास पहुंचा था तभी ट्रेलर क्रमांक GJ36V7125 का चालक अपने वाहन को एनएच 53 रोड किनारे ढाबा के पास असुरक्षित ढंग से बिना किसी संकेतक के लापरवाही पूर्वक उपेक्षापूर्ण ढंग से खडा कर दिया था, जिससे अहमद सैय्यद अली का ट्रक रोड में खडे ट्रेलर वाहन के पीछे टकरा गया. हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा हेल्फर साईड क्षतिग्रस्त हो गया है व हेल्फर विनोद बिसेन के दाहिना पैर में चोट आया है. उसे उपचार हेतु डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना ले गया, जहां से उचित उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया है. चालक को चोट नहीं लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें