बसना : घर के पीछे बाड़ी में शराब पिलाते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : घर के पीछे बाड़ी में शराब पिलाते आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में घर के पीछे बाड़ी में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. 5 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम तोषगाँव पहुंची. जहाँ जोगेन्द्र रौतिया पिता केशव रौतिया उम्र 50 साल अपने घर के पीछे बाडी में आम लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था.

पुलिस के पहुँचने पर शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते जोगेन्द्र रौतिया को पुलिस ने पकड़ा. उसके कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी जोगेन्द्र रौतिया का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें