कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान : सरकार के अगले कार्... - CG Sandesh

कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान : सरकार के अगले कार्यकाल में धान का समर्थन मूल्य 36 सौ रुपए प्रति क्विंटल.

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का धान खरीदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, चुनाव से ठीक पहले रविंद्र चौबे सरकार के अगले कार्यकाल में धान का समर्थन मूल्य 3600 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने की बात कह रहे हैं.

रविंद्र चौबे ने कहा कि देश में किसानों को सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार दे रही है. जिसके चलते प्रदेश में इस बार करीब 75 सीटें उनके खाते में जाएगी. वहीँ रविंद्र चौबे के इस बयान को बीजेपी ने खयाली पुलाव बताया है.

अब देखना होगा आने वाले समय में नेता और किस तरह के वादे करते हैं, और जनता को लेकर किस तरह का घोषणा पत्र बनाया जायेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें