बसना : एनएच-53 रोड़ पर एम्बुलेंस को कंटेनर ने मारी ठोकर
बसना : रायपुर से मरीज छोड़कर लौट रहे एम्बुलेंस को कंटेनर ने पीछे से ठोकर मार दी. हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकों नाला के पास एनएच-53 रोड़ की है. पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम जगदीशपुर निवासी दुर्गेश गुप्ता अपने एम्बुलेंस इको वाहन क्रमांक CG04 NV 0604 से 6 सितम्बर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना से एम्बुलेंस इको वाहन क्रमांक CG04 NV 0604 में मरीज लेकर एमएमआई अस्पातल रायपुर गया था.
रायपुर से लौटते समय शाम करीबन 07:15 बजे NH 53 मेन रोड सिरको नाला के पास पीछे से आ रही कंटेनर वाहन क्रमांक NL 01 N 3247 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एम्बुलेंस को ठोकर मार दिया, जिससे एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गयी.
दुर्गेश ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.