बसना : साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाना पड़ा भारी,  बस चालक और ... - CG Sandesh

बसना : साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाना पड़ा भारी, बस चालक और परिचालक ने कर दी पिटाई

बसना थाने में एक ट्रक ड्राईवर ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन प्रसाद साकेत एमपी के रीवा जिले का निवासी है. वह अभी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बलौदाबाजार में रहता है और ड्रायवरी का काम करता है. 6 सितम्बर को अर्जुन अपनी ट्रक वाहन क्रमांक CG04 JD 9670 में बलौदाबाजार से सीमेंट लोड कर बसना शहर चलाते आ रहा था. उसके आगे-आगे रफ्तार बस क्रमांक CG04 EA 0226 बसना की ओर जा रहा था. अर्जुन बस से आगे बढ़ने के लिये हॉर्न दे रहा था किन्तु बस का चालक साईड नहीं दे रहा था.

सुबह करीबन 08 बजे गोडमर्रा मोड के पास बस चालक अपनी बस को साईड में खडा किया. बस के पीछे अर्जुन ने भी अपने ट्रक को खड़ा किया. तभी रफ्तार बस का चालक चमरू लाल पटेल एवं परिचालक जयप्रकाश यादव दोनों एकराय होकर अर्जुन को बहुत जल्दी है आगे बढने की बोलकर नीचे उतर कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का व बांस के डंडा से मारपीट करने लगे. मारपीट से अर्जुन चोट लगी है. रफ्तार बस का चालक एवं परिचालक जाते-जाते अर्जुन को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये.

घटना के बाद अर्जुन ने बसना थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चमरू लाल पटेल और जयप्रकाश यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें