बसना : 2 लाख 60 हजार के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 7 सितम्बर को रात करीब 11:30 बजे ओडिशा से गांजा की तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा है. तस्कर 13 किलोग्राम गांजे को ऑटो में ब्रिकी करने के लिए ओडिशा से लेकर जा रहे थे. पुलिस ने पलसापाली बेरियर के पास उन्हें दबोच लिया.
आरोपी हिरण्य ध्रुवा पिता बाबुलाल उम्र 32 साल निवासी बुड़ेना थाना बुन्देवारा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) तथा 02 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 13 किलो ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 60 हजार रुपये, नगदी रकम 500 रुपये एवं 04 नग मोबाईल किेमती 12 हजार रुपये को जप्त कर नारकोटिक एक्ट 20 ख के तहत अपराध कायम किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें