भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती...चली गई 123 लोगों की जान - CG Sandesh

भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती...चली गई 123 लोगों की जान

मोरक्को। मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप से भीषण तबाही होने की खबर सामने आई है. जिसमें 123 लोगों की मौत हुई है. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह 120 से अधिक वर्षों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के उस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था. मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं. वहीं करीब 123 लोगों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं.

 


USGS के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर 31.110°N अक्षांश उत्तर और 8.440°W देशांतर पश्चिम में था. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप की वजह से कई जगह नुकसान हुआ है और धूल के गुबार भी देखे गए हैं. शेयर की जा रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप की वजह से डरे लोग सड़कों पर आ गए. बिल्डिंगों से नीचे उतरे लोगों के चेहरों पर डर साफ देखा जा सकता था.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें