बसना : बार-बार पीछा कर करता था छेड़छाड़, परेशान होकर महिला पहु... - CG Sandesh

बसना : बार-बार पीछा कर करता था छेड़छाड़, परेशान होकर महिला पहुंची थाने

बसना थाने में एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की महिला जहाँ भी जाती है आरोपी वहां पीछा करते पहुँच जाता और अश्लील टीका टीप्पड़ी कर छेड़छाड़ करते रहता है. परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दुरूगपाली निवासी आरोपी संतो भोई ने 25 अगस्त से 7 सितम्बर के बीच कई बार पीड़िता के साथ गंदी-गंदी टीका-टिप्पणी /गंदी-गंदी बाते की और पीड़िता जहां भी जाती है, आरोपी उसका पीछा करता है और छेड़छाड़ कर परेशान करता है. परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी संतो भोई के खिलाफ भादवि की धारा 354 डी के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें