बसना : ड्यूटी के दौरान शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट
हुक फंसाकर बिजली ले जाने से मना करने पर सहायक लाईनमेन को पीटा
अन्य कर्मचारियों के साथ भी की गाली-गलौज
बसना : विद्युत् विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट की शिकायत बसना थाने में दर्ज करायी गयी है. ग्राम नरसिंगपुर निवासी येशु दास छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बसना शहर में सहायक लाईनमेन के पद पर पदस्थ है. 1 सितम्बर को दोपहर करीबन 01 बजे श्याम बिहार कॉलोनी बसना निवासी उपभोक्ता सचिन देवांगन के मीटर जांच हेतु दिये गये आवेदन पर येशु दास अपने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर जांच प्रतिवेदन बनाने उपभोक्ता के परिसर गया था.
जांच प्रतिवेदन बनाने के पश्चात येशु ने देखा कि उपभोक्ता का सर्विस केबल वायर जिस विद्धुत पोल से आया हुआ था उसी पोल पर एक विद्युत् मीटर जला हुआ दिखाई दिया एवं विद्युत् लाईन का डायरेक्ट हुक कर उपयोग करते पाया गया. जिसे पता करने पर उस उपभोक्ता का नाम श्रीमती सरस्वती कैवर्त था. जिन्हे उक्त कार्य की जानकारी देने हेतु बुलाया गया तब उसका पुत्र अमित कैवर्त आया जिन्हे त्रुटियो के संबंध में जानकारी दी गई परंतु अमित ने गलतियों को स्वीकार न करते हुये येशु एवं कार्य पर उपस्थित अन्य कर्मचारी दिनेश कर, धनेश सिदार, आकाश अनमोल भोई, राकेश बेहरा, होतेन्द्र सिदार एवं गगन भोई को मां बहन की गाली गलौज करने लगा.
येशु दास ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की किया व जान से मारने की धमकी दी. धक्का-मुक्की से येशु के दाहिना हाथ में चोट लगी है.
मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अमित कैवर्त के खिलाफ भादवि की धारा 186, 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.