पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल आज...चंद्रबाबू नायड... - CG Sandesh

पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल आज...चंद्रबाबू नायडू एसीबी अदालत में पेश...कोर्ट परिसर में भीड़

विजयवाड़ा।  तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता अदालत परिसर में मौजूद हैं। तेदेपा ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है।

बता दें कि नायडू को शनिवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर चिकित्सकीय जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित सीआईडी के विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। अस्पताल में करीब 50 मिनट तक हुई चिकित्सकीय जांच के बाद नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया।

 बता दें कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था। नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें