Gold in Underwear : अंडरवियर में छुपा कर लाया 1.4 करोड़ का स... - CG Sandesh

Gold in Underwear : अंडरवियर में छुपा कर लाया 1.4 करोड़ का सोना, पुलिस के गिरफ्त में आया तस्कर, जानिए पूरा मामला…

जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तस्कर दबोचा गया है. शारजाह से फ्लाइट लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे इस शख्स को डीआरआई (DRI) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. डीआरआई के अफसरों ने तस्कर के कब्जे से करोड़ों का सोना बरामद किया है. जिसे वो अपने अंडरवियर में छुपा कर लाया था.

शारजहा से एक विमान जब जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात डीआरआई की टीम यात्रियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम के अफसरों को एक यात्री कुछ संदिग्ध लगा. इस पर टीम ने उस यात्री से पूछताछ की. पकड़े जाने से पहले उसने टीम को गुमराह भी किया और किसी तरह की तस्करी से इनकार किया लेकिन बाद में गहन तलाशी में दौरान उसके अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में गोल्ड का पेस्ट बरामद हुआ.


डीआरआई की टीम ने उस पेस्ट को बाद में रिफाइंड कराया तो उसमें शुद्ध सोना मिला. जिसका वजन 2 किलो 700 ग्राम है. उस सोने को पेस्ट के रूप में तस्कर छुपा कर लाया था. बरामद किए गए सोने की कीमत बाजार में 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक चूरू का रहने वाला है. वह दो वर्ष पहले दुबई में मजदूरी के लिए गया था. लेकिन वापस राजस्थान लौटते समय एयरपोर्ट पर उसको गोल्ड की डिलीवरी करनी थी. पर इससे पहले ही वो युवक डीआरआई की टीम के हत्थे चढ़ गया.

डीआरआई टीम ने शुक्रवार के दिन आरोपी युवक को अदालत में पेश किया और आगे की पूछताछ में जुट गई. अब डीआरआई की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गोल्ड की डिलीवरी किसे देने वाला था? इसके पीछे कौन है?



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें