बसना : बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी पुलिस ने 02 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है.
9 सितम्बर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम बनडबरी क पहुँची, जहाँ आरोपी समेलाल निषाद पिता सुखीराम उम्र 35 वर्ष आम गली पर अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा था.
घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक हरे रंग की प्लास्टिक बोतल में भरी हुई 02 लीटर भरा हुआ हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 2000 एमएल कीमती 400 रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें