नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मोनू मानेस... - CG Sandesh

नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मोनू मानेसर को लिया हिरासत में

हरियाणा। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोनू मानेसर को गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। मोनू मानेसर पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है।


बताया गया कि मानेसर को बोलेरो और क्रेटा में आए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। मानेसर को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वो मार्केट से जा रहा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि गौरक्षक मोनू मानेसर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में जली हालत में दो शव मिले थे। जांच के बाद सामने आया था कि दोनों शव राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव ही इनमें सबसे चर्चित नाम था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें