BIG BREAKING : हाइवे पर बिखरे शव...बस और ट्रक की जोरदार टक्क... - CG Sandesh

BIG BREAKING : हाइवे पर बिखरे शव...बस और ट्रक की जोरदार टक्कर...मौके पर 12 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान। आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ क़रीबन 12 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आला-अफसरों की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया।

बताया जा रहा है कि बस में करीबन 57 यात्री सवार थे। फिलहाल शव निकाले जा रहे हैं वहीँ मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना राजस्थान के भरतपुर में हुआ है जहां लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे ट्रक और बस की टक्कर हो गई। मरने वालों में 7 महिला और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं।


पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। फिलहाल राहत बचाव कार्र्य जारी है। वहीँ पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुट गई है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें