एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच रनवे से फिसला प्‍लेन, तीन लोग ... - CG Sandesh

एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच रनवे से फिसला प्‍लेन, तीन लोग घायल

मुंबई। मुंबई में एक लियरजेट 45 विमान गुरुवार को भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। प्राइवेट विमान वीएसआर वेंचर्स का है। विमान 8 लोगों को लेकर विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था।

जानकारी के अनुसार वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विजाग से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य थे। यह घटना भारी बारिश के साथ कम विजिबिलिटी के चलते हुई।

रनवे को अस्थायी रूप से बंद किया

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण विमान रनवे से फिसल गया और उसके बाद डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कारण उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करने के कारण रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें