घाटी में बड़ी साजिश नाकाम...बारामूला से दो संदिग्ध गिरफ्तार.... - CG Sandesh

घाटी में बड़ी साजिश नाकाम...बारामूला से दो संदिग्ध गिरफ्तार...पिस्तौल-हैंड ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर। बारामूला जिले में भारतीय सेना के जवानों ने बारामूला के उरी कस्बे में दो संदिग्धों को पकड़ा किया है। जिनके पास से दो पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब अनंतनाग में बुधवार सुबह शुरू हुए एनकाउंट में सेना के चार जवान शरीद हो गए। ये मुठभेड़ अभी भी जारी है।


भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जरिए दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर उरी, बारामूला में 14 सितंबर को एक ‘मोबाइल व्हीकल चेकपोस्ट’ स्थापित किए गए। इस चेकपोस्ट पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है। जो आने जाने वालों की तलाशी ले रहे हैं। इस दौरान जवानों ने उरी में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से दो पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसी सामग्री मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच चल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें