सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियो को किया ढेर, एलओसी पर पाकिस्तान की ... - CG Sandesh

सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियो को किया ढेर, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग

जम्मू-कश्मीर। बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास उरी, हथलंगा इलाके में शनिवार को सेना ने एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा पा रही है। तीनों की पहचान होना बाकी है।


जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया था कि भारतीय सेना और बारामूला पुलिस की उरी, हथलंगा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। ये आतंकी सीमापार से देश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा अनंतनाग जिले के कोकरनाग में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है। पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें